अप्रैल 13, 2026 6:30 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान तेज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे। वे आज दोपहर बीरभूम के सैंथिया में और इसके बाद खैरासोल में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करेंगे। दोपहर बाद पश्चिम बर्धमान जिले में और शाम को दुर्गापुर में श्री शाह की जनसभा होगी। रात आठ बजे दुर्गापुर में ही पार्टी संगठन की बैठक होगी। 
 
मतदान की तिथि निकट आने के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जिलों में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए मतदाताओं से सीधे सम्‍पर्क करना चाहती है। 
दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आज राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों में कई चुनावी रैलियां करेंगी। सुबह बीरभूम जिले के सूरी में उनकी जनसभा होगी। इसके बाद, पूरबा वर्धमान के गालसी में और फिर बांकुरा में जनसभा होगी। सुश्री ममता बनर्जी दोपहर बाद दुर्गांपुर में चुनावी रैली करेंगी।