भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर उन पर निशाना साधा। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 22 वर्ष से सार्वजनिक जीवन में हैं और इस दौरान उन्होंने 54 यात्राएं की हैं। श्री पात्रा ने आरोप लगाया कि उनकी विदेश यात्राओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये उन्होंने व्यक्तिगत रूप से खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में किसी समिति, भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल या संसदीय समिति के हिस्से के रूप में की गई विदेश यात्राएं शामिल नहीं हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कई बार विदेश यात्रा की है।
News On AIR | मई 14, 2026 12:28 अपराह्न
भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर उन पर निशाना साधा