अप्रैल 15, 2026 11:06 पूर्वाह्न

printer

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने पटना के लोक भवन में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही सम्राट चौधरी राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले भाजपा नेता बन गए हैं। श्री चौधरी ने कहा कि यह बिहार के लोगों की सेवा करने और उनके विश्‍वास तथा सपनों को साकार करने का एक अवसर है।