बांग्लादेश का व्यापार घाटा जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच बढ़कर 16.19 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है, जो देश की आर्थिक स्थिरता और सुधारों के लिए गंभीर चुनौती है।
बांग्लादेश बैंक के अनुसार, बढ़ते आयात और कम होते निर्यात के कारण व्यापार घाटा पिछले वर्ष की तुलना में 3 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है।
देश के निर्यात में वार्षिक आधार पर 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई है जो मुख्य रूप से रेडीमेड कपड़ों के निर्यात में कमी के कारण है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण भी बांगलादेश के आयात में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।