बैंकॉक में थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में पी. वी. सिंधु, मालविका बंसोड, देविका सिहाग और किदांबी श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। महिला सिंगल्स में पी. वी. सिंधु ने चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को सीधे सेट में 21-9, 21-12 से हराया। जबकि मालविका ने कनाडा की वेन यू झांग और देविका ने जापान की नात्सुकी निदाइरा को हराया।
पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के लोह कीन यू को हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, आयुष शेट्टी, थारुन मन्नेपल्ली, उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा और अनमोल खरब को हार का सामना करना पडा।