अक्टूबर 2, 2025 1:40 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि गांधी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने स्वच्छता और स्वदेशी का मार्ग दिखलाया।

श्री वैष्णव ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित और जय जवान, जय किसान के प्रणेता को कोटि-कोटि नमन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला