अगस्त 14, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 23

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने आतंकवाद से लडने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर दिया जोर

  भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने किसी भी रूप में आतंकवाद की कडी निंदा की है तथा आतंकवाद से व्‍यापक और निरंतर लडने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आतंकवाद रोधी संयुक्‍त कार्य समूह की कल नई दिल्‍ली में 14वीं बैठक में यह बात कही गई। विदेश मंत्रालय ने कहा क...

अगस्त 14, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 39

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक 2024 का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक 2024 का उद्घाटन करेंगी। ये उद्यान शुक्रवार से जनता के लिए खोल दिया जाएगा जो 15 सितंबर तक खुला रहेगा। इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को अमृत उद्यान देखने के लिए खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है...

अगस्त 14, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 22

पेरिस ओलिम्पिक फाइनल में अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर 16 अगस्‍त को सुनाया जाएगा फैसला

  पेरिस ओलिम्पिक फाइनल में अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर खेलों की मध्‍यस्‍थता अदालत, सी.ए.एस. के अनौपचारिक संभाग ने एक बार फिर अपना फैसला टाल दिया है। अब 16 अगस्‍त को भारतीय समयानुसार रात साढे नौ बजे इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा। इससे पहले सी.ए.एस. का फैसला कल रात को घ...

अगस्त 14, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में 600 फुट लम्बे राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छह सौ फुट लम्‍बे भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में प्रत्‍येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की जडें ...

अगस्त 14, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 31

मौसम विभाग ने केरल में पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  मौसम विभाग ने केरल में पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राज्य के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगस्त 14, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 31

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ करेगा बैठक

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर का दौरा किया और वहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन के दौर...

अगस्त 14, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 582

23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’

  भारत पिछले वर्ष 23 अगस्‍त के दिन चाँद पर उतरने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस वर्ष देश अपना पहला राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दि...

अगस्त 14, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 29

डीआरडीओ ने अपनी पहली लंबी दूरी तक मार करने वाली ग्‍लाईड बम फलाईट-गौरव का किया सफल परीक्षण

  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-डीआरडीओ ने वायु सेना के सुखोई-30 मार्क-1 लडाकू विमान द्वारा अपनी पहली लंबी दूरी तक मार करने वाली ग्‍लाईड बम फलाईट-गौरव का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा तट से किया गया। गौरव, हवा में लम्‍बी दूरी तक मार करने वाला एक हजार किलोग्राम श्रेणी...

अगस्त 14, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर गरीबों की पहचान के लिए केंद्र द्वारा राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में शामिल होना चाहिए: जी. किशन रेड्डी

  केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सुझाव दिया है कि तेलंगाना सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर गरीबों की पहचान के लिए केंद्र द्वारा किए जाने वाले राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में शामिल होना चाहिए। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को लिखे पत्र में उन्‍होंने कहा कि अगर ऐसे व्यक्तियों की सूची तै...

अगस्त 14, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 22

यमन की राजधानी सना में आतंकी संगठन हुथी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ मानवाधिकार परिषद के उच्चायुक्त कार्यालय को जबरन कराया बंद

  यमन की राजधानी सना में आतंकी संगठन हुथी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ मानवाधिकार परिषद के उच्‍चायुक्‍त कार्यालय पर छापा मारकर कार्यालय को जबरन बंद करवा दिया। संगठन ने छापामारी के दौरान कार्यालय से विशिष्‍ट जानकारी वाली एक हार्ड डिस्‍क सहित विभिन्‍न सामान, वाहन और दस्‍तावेज जब्‍त लिया। छापामारी के बाद ह...