अगस्त 14, 2024 12:24 अपराह्न

views 13

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान स्पेशल ब्रांच से कराने को कहा

  झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान स्पेशल ब्रांच से कराने को कहा है। अदालत ने कहा है कि देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में मतदाता पहचान पत्र जारी करने से पहले लैंड रिकार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच अवश्य किया जाये।

अगस्त 14, 2024 12:13 अपराह्न

views 23

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सितंबर में हो जाएंगे पद मुक्त

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि वे सितंबर में पद मुक्त हो जाएंगे। 67 वर्षीय श्री किशिदा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में अपने दोबारा चुनाव न लड़ने के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को एक नई शुरुआत की आवश्यकता है।     श्री किशिदा वर्...

अगस्त 14, 2024 1:24 अपराह्न

views 27

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फहराया तिरंगा

गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि तिरंगा करोड़ों भारतवासियों की एकता, निष्ठा और गौरव के प्रतीक के रूप में सदैव लहराता रहेगा। गृहमंत्री ने कहा है कि उन्‍होंने अपने आवास पर तिरंग...

अगस्त 14, 2024 12:03 अपराह्न

views 9

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की अर्पिता दत्ता और उनकी मंडली ने प्रस्तुत किया कथक नृत्य

  काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की अर्पिता दत्ता और उनकी मंडली ने कथक नृत्‍य प्रस्‍तुत किया। इस कार्यक्रम में नेपाल के संस्‍कृति, पर्यटन और नागर विमानन मंत्री बद्री प्रसाद पांडेय भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेपाल की सरकार, सेना, और राजनयिक समुदाय के सम्‍मानि...

अगस्त 14, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 19

स्वतंत्रता दिवस पर 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक 

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है।     गृह मंत्रालय ने कहा है कि 213 कर्मिय...

अगस्त 14, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 44

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शाह ने कहा कि यह त्रिपुरा के लोगों की जीत है। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी और पार...

अगस्त 14, 2024 11:07 पूर्वाह्न

views 18

ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी ‘रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव’

ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होने जा रही है। इस रीजनल कॉन्क्लेव के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों के साथ देश के बड़े-बड़े उद्यमियों को जोड़कर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसमें लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। कलेक्टर रुचिका...

अगस्त 14, 2024 12:09 अपराह्न

views 16

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों को किया याद

आज देश विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस मना रहा है। इसे 1947 के विभाजन के दौरान विस्‍थापित और पलायन कर चुके लोगों की याद में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्‍यम से उन असंख्‍य लोगों को याद किया है, जिन्‍होंने विभाजन की त्रासदी की पीड़ा झेली। उन्होंने क...

अगस्त 14, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने गोपालगंज, कैमूर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

  मौसम विभाग ने आज गोपालगंज, कैमूर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद, पटना, शेखपुरा और नवादा समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल स्वतं...

अगस्त 14, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 21

प्रदेश से गुजरने वाली नदियां बह रही है खतरे के निशान से ऊपर

    प्रदेश से गुजरने वाली प्रमुख नदियां गंगा, गंडक, बूढी गंडक, बागमती,    घाघरा और कोसी समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में उफान जारी है। गंगा नदी पटना और भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी में उफान के कारण भागलपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।   गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सबौर मे...