अगस्त 14, 2024 2:01 अपराह्न

views 6

देश कल मनाएगा अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

  देश कल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।     स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर...

अगस्त 14, 2024 1:23 अपराह्न

views 14

सिक्किम में स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 758 सीमा सड़क कार्यबल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण अभियान किया शुरू

  सिक्किम में स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 758 सीमा सडक कार्यबल ने स्‍वास्तिक परियोजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बडे स्‍तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। उत्‍तर और पूर्वी सिक्किम क्षेत्र में जवाहर नेहरू मार्ग पर ने तीन सौ पौधे लगाये गये। इस अवसर पर स्‍थानीय पार्षद चुंगकेला ले...

अगस्त 14, 2024 1:22 अपराह्न

views 20

राज्‍य अब खनिज अधिकारों पर बकाया कर वसूल सकते हैं: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज स्‍पष्‍ट किया है कि राज्‍य अब खनिज अधिकारों पर बकाया कर वसूल सकते हैं। एक अप्रैल, 2005 से पहले के खनिज अधिकारों पर ये लागू नहीं होगा।  शीर्ष न्‍यायालय ने 25 जुलाई को यह आदेश दिया था कि राज्‍यों के पास शक्ति है कि वे खनिज अधिकारों पर कर लगा सकें। खान और खनिज विनियमन और विक...

अगस्त 14, 2024 1:21 अपराह्न

views 15

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राष्‍ट्रीय एकता तथा अखंडता को बनाये रखने के महत्‍व पर दिया बल

  आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राष्‍ट्रीय एकता तथा अखंडता को बनाये रखने के महत्‍व पर बल दिया है और नागरिकों से पूरे उत्‍साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है। मुख्‍यमंत्री ने हरेक घर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने को महत्‍वपूर्ण बताया। श्री चंद्रबाबू नायडू ने इस...

अगस्त 14, 2024 12:56 अपराह्न

views 6

सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

  सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्‍यायालय ने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 23 अगस्त के लिए टाल दी है।     आम आदमी पार्टी प्रमुख अरव...

अगस्त 14, 2024 12:55 अपराह्न

views 36

यमन में भारत के नवनियुक्त अनिवासी राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान ने यमन के विदेश मंत्री डॉ. शाया मोहसिन से की भेंट

  यमन में भारत के नवनियुक्त अनिवासी राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान ने कल शाम यमन के विदेश और प्रवासी कार्य मंत्री डॉ. शाया मोहसिन से भेंट की। डॉ. सुहेल ने इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री जिंदानी के साथ भारत-यमन संबंधों तथा आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. खान वर्तमान में सऊदी अरब में भारत के राजदू...

अगस्त 14, 2024 12:48 अपराह्न

views 20

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने टीबी मुक्त अभियान को कारगर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला में हुए शामिल

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि कांगड़ा जिला में टीबी मुक्त अभियान को कारगर बनाने के लिए जनसहभागिता के साथ साथ दवाई विक्रताओं,  ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों,  दवा निरीक्षकों, आयुष विभाग के चिकित्सकों का सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। मंगलवार को धर्मशाला में टीबी निदान के लिए आय...

अगस्त 14, 2024 12:33 अपराह्न

views 40

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का किया उद्घाटन

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का उद्घाटन किया। आम जनता के लिए इसे शुक्रवार से खोला जाएगा और लोग 15 सितंबर तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। इस उद्यान को देखने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, स...

अगस्त 14, 2024 12:26 अपराह्न

views 20

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय

  राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। कल शाम रांची और पलामू समेत राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अगले चार दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की...

अगस्त 14, 2024 12:25 अपराह्न

views 12

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश

  डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के साथ ही स्पिलंटर ग्रुप के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नक्सल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने चाईबासा, पलामू, लातेहार, बोकारो, चतरा गिरिडीह जिले के पुलिस अधीक्ष...