मई 9, 2025 6:35 अपराह्न

views 16

6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया तहव्वुर राणा

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण की विशेष अदालत ने 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 28 अप्रैल को 18 दिन की रिमांड समापत होने के बाद राणा को अदालत में पेश किया गया था।   इससे पहले, अभिकरण ने राणा की आवाज़ और हस्तलिपि के नमूने एकत्र किए थे।...

मई 9, 2025 9:55 अपराह्न

views 23

पाकिस्‍तान ने 400 ड्रोनों का इस्‍तेमाल करते हुए लेह से सरक्रिक तक 36 स्‍थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया

पाकिस्‍तान ने कल रात करीब चार सौ ड्रोनों का इस्‍तेमाल करते हुए लेह से सरक्रिक तक 36 स्‍थानों पर घुसपैठ करने का प्रयास किया। भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं ने काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक उपकरणों का इस्‍तेमाल करते हुए कई ड्रोनों को मार गिराया। नई दिल्‍ली में विशेष संवाददाता सम्‍मेलन में भारतीय सेना की कर्नल सोफि...

मई 9, 2025 6:19 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक उच्च स्तरीय बैठक की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। श्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को अलर्ट रहन...

मई 9, 2025 6:18 अपराह्न

views 25

दिल्ली पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह बताया कि उत्तर-पश्चिम जिले में ऑपरेशन फेस वॉश नामक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करना ...

मई 9, 2025 6:16 अपराह्न

views 21

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की सतर्कता और तैयारियों की समीक्षा के लिए गांधीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की सतर्कता और तैयारियों की समीक्षा के लिए आज गांधीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों कच्छ, बनासकांठा, पाटन और जामनगर के प्रशासन, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की ...

मई 9, 2025 6:12 अपराह्न

views 14

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय फिल्म जगत भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में एकजुट

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय फिल्म जगत भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में एकजुट है। अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रजनीकांत, आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, मोहनलाल, आर. माधवन, सामंथा प्रभु और रणवीर सिंह सहित कई कलाकारों ने सशस्त्र बलों के समर्पण और सेवा क...

मई 9, 2025 6:04 अपराह्न

views 22

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मई से शुरू होगा

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मई से शुरू होगा। इस दो दिवसीय सत्र में, दिल्ली के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा हो सकती है। इनमें शिक्षा से संबंधित विधेयक और मानसून के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।   इसके अलावा, विशेष सत्र म...

मई 9, 2025 6:02 अपराह्न

views 66

महाराष्ट्र सरकार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियांँ रद्द कीं

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्रशासनिक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों विशेषकर, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बैठक में राज्य की सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।   बैठक में उपमुख्यमंत्र...

मई 9, 2025 5:58 अपराह्न

views 16

देश में उपलब्‍ध है पर्याप्‍त खाद्यान्न भंडारः शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में पर्याप्‍त खाद्यान्न भंडार उपलब्‍ध है। श्री चौहान ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में शांत रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और आगामी फसलों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।   नई दिल्ली में...

मई 9, 2025 5:56 अपराह्न

views 41

दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 138 उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज कुल 138 उड़ानें रद्द की गईं। इसमें 4 अंतरराष्ट्रीय आगमन, 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान, 63 घरेलू आगमन और 66 घरेलू प्रस्थान शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एयरलाइन से उड़ान की अद्यतन जानकारी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के बारे में जानकारी लें।