मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 9, 2025 6:16 अपराह्न

printer

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की सतर्कता और तैयारियों की समीक्षा के लिए गांधीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की सतर्कता और तैयारियों की समीक्षा के लिए आज गांधीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों कच्छ, बनासकांठा, पाटन और जामनगर के प्रशासन, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली।

 

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वर्तमान स्थिति को देखते हुए गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने 15 मई तक सभी सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में पटाखों और ड्रोन पर प्रतिबंध की घोषणा की।

 

    इस बीच, गुजरात पुलिस ने सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने के इरादे से राष्ट्र विरोधी भावनाएं फैलाने के आरोप में चार प्राथमिकी दर्ज की हैं। नागरिकों से बिना किसी भय या घबराहट के समय-समय पर अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने का अनुरोध किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….