दिल्ली पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह बताया कि उत्तर-पश्चिम जिले में ऑपरेशन फेस वॉश नामक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करना है।
उन्होने बताया कि अवैध रूप से रह रहे इन बांग्लादेशियों को दिल्ली के आजादपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान, उन्होंने बताया कि वे एजेंटों की मदद से, वे अवैध रूप से भारत में घुसे थे।