अप्रैल 28, 2026 1:14 अपराह्न

printer

असम शिक्षा बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए

असम राज्य शिक्षा बोर्ड ने आज उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.54 % रहा। 2 लाख 63,155 छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.31 % रहा।  लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.47 % रहा। 
 
परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और “UPOLOBDHA” एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध हैं। विद्या‍र्थी परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद पोर्टल खुलने पर उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्जांच और स्कैन की गई प्रतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।