देश के खनिज क्षेत्र ने वर्ष 2015 में नीलामी प्रणाली की शुरुआत के बाद से नीलाम किए गए 101 खनिज ब्लॉकों के सफल संचालन की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। खान मंत्रालय ने कहा कि ब्लॉकों का सफल संचालन खनिज संसाधनों की नीलामी के साथ-साथ समय से उत्पादन में परिवर्तन सुनिश्चित करने पर सरकार के निरंतर ध्यान का परिचायक है। मंत्रालय ने नीलाम किए गए ब्लॉकों को परिचालन में लाने के लिए सभी राज्य सरकारों के सक्रिय प्रयास, नीतिगत समर्थन और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की।
News On AIR | मई 8, 2026 10:42 पूर्वाह्न