केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. ने आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सहित पूरे देश के विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन तथा संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आए हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में हर अनुभव आगे बढ़ने, सीखने और स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर देता है।
वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।