सरकार ने बीएसएनएल के नाम से जारी एक कथित नोटिस का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ग्राहकों के सिम केवाईसी को निलंबित कर दिया है और उनके सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक इकाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस अधिसूचना को फ़र्ज़ी बताया है और नागरिकों को आगाह किया है कि वे ऐसे नोटिसों से सावधान रहें। इसमें कहा गया है कि बीएसएनएल कभी भी ऐसे नोटिस नहीं भेजता है।