अक्टूबर 1, 2025 9:04 अपराह्न

printer

संघ लोक सेवा आयोग ने अपने 100वें वर्ष में किया प्रवेश

 

संघ लोक सेवा आयोग- यूपीएससी ने अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। 99वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व अध्यक्षों, आयोग के सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों को संबोधित किया।

उन्‍होंने इस अवसर को यूपीएससी की यात्रा का जश्न मनाने और इसकी संवैधानिक जिम्मेदारियों की पुनः पुष्टि करने का मौका बताया। उन्‍होंने कहा कि आयोग ने सक्षम और प्रतिबद्ध व्यक्तियों का चयन करके भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपने शताब्दी समारोह के उपलक्ष्‍य में आयोग वर्ष भर चलने वाली पहलों की शुरुआत कर रहा है। इनमें राष्ट्र के प्रति यूपीएससी की 100 वर्षों की सेवा के प्रतीक के रूप में बनाया गया विशेष शताब्दी लोगो और टैगलाइन शामिल है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के लिए एक नया पोर्टल “माई यूपीएससी इंटरव्यू: फ्रॉम ड्रीम टू रियलिटी” लॉन्च किया गया।