अप्रैल 29, 2026 8:11 अपराह्न

printer

शराब नीति मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय 4 मई को करेगा सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय शराब नीति मामले पर 4 मई को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई दिल्‍ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 लोगों को बरी करने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर हो रही है।

न्यायालय ने आरोपियों को शनिवार तक जवाब दाखिल करने को कहा है और निचली अदालत को तलब करने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल और सिसोदिया ने सुनवाई का बहिष्कार करते हुए न्‍यायालय को सूचित किया कि वे न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं होंगे और महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करेंगे। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने भी इसी तरह की सूचना दी।

उच्च न्यायालय ने अपने अंतरिम स्थगन आदेश को रद्द करने की याचिका पर भी नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले में प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की याचिका पर सुनवाई के लिए 4 मई की तारीख तय की है। इससे पहले, निचली अदालत ने मामले को न्यायिक जांच में खरा न उतरने की बात कहते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।