नवम्बर 18, 2025 5:20 अपराह्न

printer

विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद मतदाताओं के बीच बांटे गए 50 करोड़ 97 लाख फॉर्म

 

निर्वाचन आयोग ने आज बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से मतदाताओं के बीच 50 करोड़ 97 लाख फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह इस चरण में शामिल होने वाले 51 करोड़ मतदाताओं का 98 दशमलव पांच-चार प्रतिशत है।

 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में इस महीने की 4 तारीख से शुरू हो गया है। आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से ज़्यादा और पश्चिम बंगाल में सात करोड़ से ज़्यादा फॉर्म सौंपे जा चुके हैं।

 

    मतदाता सूची का बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण अगले साल 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगा।