मई 14, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला के साथ बातचीत की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई। बातचीत में भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और आपसी हितों से जुड़े प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
 
दक्षिण अफ्रीका के मंत्री रोनाल्ड लामोला ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के जरिए अंतरराष्ट्रीय संवाद को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की सराहना की।