अप्रैल 29, 2026 9:26 पूर्वाह्न

printer

देश की बौद्धिक संपदा क्षमता के उपयोग के लिए नवाचार जरूरी: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश की बौद्धिक संपदा क्षमता का पूरा लाभ उठाने के लिए नवाचार और बौद्धिक संपदा का मिलकर उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नए विचार को सुरक्षित संपदा में बदलने का आह्वान किया। कल नई दिल्ली में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के समापन सत्र में उन्होंने नव-प्रवर्तकों, विद्यार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों से पेटेंट, ट्रेडमार्क और अन्य बौद्धिक संपदा उपायों के जरिये विचारों का पंजिकरण कराने का आग्रह किया। 
 
केन्द्रीय मंत्री ने खेलों से संबंधित बौद्धिक संपदा पंजीकरणों के लिए तीन वर्ष तक शुल्क माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में खेल पारिस्थितिकी में नवाचार को बढ़ावा देने के विशेष उपाय के रूप में ये फैसला किया गया है। श्री गोयल ने कहा कि इस पहल का उद्देशय युवा नव-प्रवर्तकों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा समग्र बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी को मजबूत करते हुए उनके विचारों के संरक्षण और वाणिज्यिकरण को बढ़ावा देना है। 
 
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि बौद्धिक संपदा से जुड़े विचारों के पंजीकरण से नवाचार की सुरक्षा होती है और बेहतर लाभ तथा व्यापक बाजार उपलब्ध होता है।