अप्रैल 11, 2026 9:10 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने महात्मा फुले को एक महान समाज सुधारक, अपने युग का दूरदर्शी और अग्रणी क्रांतिकारी बताया।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा को सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त साधन बनाया, जिससे महिलाओं और वंचित समुदायों के लिए अवसरों के नए द्वार खुले।