लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल संसदीय परंपराओं को मज़बूत करने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणादायक है। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के अन्य अधिकारियों ने भी पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी। जीएमसी बालयोगी दसवीं और बारहवीं लोकसभा के अध्यक्ष रहें और तेरहवीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित हुए थे।