सितम्बर 18, 2025 2:03 अपराह्न

printer

राज्‍यों में आईटीआई को एआई संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में अपग्रेड करने के लिए पूरी वित्‍तीय सहायता प्रदान करेगा केंद्र

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्र, राज्‍यों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों- (आईटीआई) को एआई संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में अपग्रेड करने के लिए पूरी वित्‍तीय सहायता प्रदान करेगा।

 

 

आज नई दिल्‍ली में इंडियन फांउडेशन फॉर क्‍वालिटी मैनेजमेंट की वार्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि आईटीआई उद्योग की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपग्रेड किए जा रहे हैं।

 

 

श्रीमती सीतारामन ने कहा कि पिछले दो-तीन वार्षिक बजट में सरकार ने श्रम शक्ति को कुशल बनाने के लिए प्रावधान किए हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि युवाओं को कुछ प्रोत्‍साहनों के साथ प्रशिक्षित किया जाए। वित्‍त मंत्री ने उद्योगों से कहा कि वे देश के युवाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करें।

   

 

श्रीमती सीतारामन ने कहा कि सरकार ने एआई संबंधित शोध, विकास और प्रशिक्षण के लिए उत्‍कृष्‍ट संस्‍थानों की स्‍थापना के वास्‍ते आईआईटी जैसे कुछ उन्‍नत संस्‍थानों को चिन्हित किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण चार प्रमुख क्षेत्रों, कृषि, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और शहरी रहन-सहन पर केंद्रित होगा।