दिल्ली में आज सुबह गरज के साथ बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 8:22 पूर्वाह्न
राजधानी दिल्ली में सुबह गरज के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत