रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सर क्रीक क्षेत्र में उसके किसी भी दुस्साहस का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
आज भुज सैन्य अड्डे पर शस्त्र पूजन समारोह के बाद सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान लेह से सर क्रीक तक भारत की रक्षा प्रणाली को भेदने में विफल रहा, जबकि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाही में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली की पूरी तरह से पोल खोल दी। रक्षामंत्री ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने दुनिया को यह कड़ा संदेश दिया कि वह जब चाहे और जहाँ चाहे पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचा सकती है।
इससे पहले कल रक्षा मंत्री ने भुज सैन्य केन्द्र में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया और सैनिकों के साथ भोजन किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों को सम्मानित भी किया। रक्षा मंत्री को लक्कीनाला में शस्त्रपूजा में भाग लेना था और सुरक्षा अभ्यास का निरीक्षण करना था लेकिन खराब मौसम के कारण यह कार्यक्रम रद्द करने पडे।