अक्टूबर 1, 2025 10:03 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भुज स्थित सैन्य अड्डे पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेंगे भाग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से कच्छ के दो दिन के दौरे पर हैं। वे भुज स्थित सैन्य अड्डे पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कल, दशहरे के अवसर पर रक्षा मंत्री कच्छ सीमा पर स्थित लक्किनाला सैन्य चौकी में एक बहु-एजेंसी सुरक्षा अभ्यास देखेंगे और शस्त्र पूजन करेंगे। वे जवानों के लिए कई नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे और सैनिकों से बातचीत करेंगे।

 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र त्रिवेदी के साथ सेना मुख्यालय, दक्षिणी कमान, वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री सिंह का पाँच महीनों में कच्छ का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए भुज का दौरा किया था।