मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में कल अत्यधिक तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, गोआ और मध्य महाराष्ट्र में भी मूसलाधान बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान- निकोबार द्वीपों के लिए भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।