सितम्बर 22, 2025 8:29 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताया तेज़ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वोत्तर राज्यों, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, और विदर्भ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल में बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद हैं।