अप्रैल 28, 2026 10:14 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का उत्तर-पूर्व में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कल उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में भी कल गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, केरल, माहे, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। अगले दो से तीन दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है।