मोरक्को के रबात में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मोरक्को के रक्षामंत्री अब्दुल लतीफ लौदीई के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान रक्षा सहयोग पर एक समझौता हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष आतंकवाद-रोधी, समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा, शांति, सैन्य चिकित्सा, प्रशिक्षण और उद्योग भागीदारी में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक रोडमैप पर सहमत हुए। रक्षामंत्री मोरक्को की दो दिन की यात्रा पर हैं।
Site Admin | सितम्बर 22, 2025 7:21 अपराह्न
मोरक्को और भारत के बीच रक्षा सहयोग पर हुआ समझौता