अप्रैल 22, 2026 7:09 पूर्वाह्न

printer

महिला टी-20 सीरीज: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला आज

महिला टी-20 क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। जोहान्सबर्ग में पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में आज भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे से दोनों टीमें आमने-सामने होगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही दो मुकाबले जीत चुकी है। श्रृंखला का चौथा मैच शनिवार को जोहान्सबर्ग में और अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा।