कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के माध्यम से दुनिया के सामने जो आदर्श प्रस्तुत किए वे सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
गांधी जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांधीजी ने अपना सारा कार्य समाज की भलाई के लिए किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का कोई भी अभियान संसाधनों के अभाव से कभी नहीं रूका और उनके सभी प्रयासों के लिए लोगों ने आर्थिक योगदान भी दिया।
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेखांकित किया की जन कल्याण के लिए काम करने वाले संगठनों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कार्यों के लिए अधिक से अधिक सामुदायिक समर्थन सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन निष्पक्षता से तभी कार्य कर सकता है, जब वह किसी भी सरकार पर निर्भर न हो।