सितम्बर 27, 2025 8:42 अपराह्न

printer

भारत मंडपम में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2025 का आयोजन

 
नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2025 चल रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चार दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक आयोजन में 90 से अधिक देश और और दो हज़ार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
                  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 का उद्देश्य भारत को खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य आपूर्ति के लिए वैश्विक खाद्य केंद्र के रूप में प्रदर्शित करना है। इस बार के आयोजन में न्यूज़ीलैंड और सऊदी अरब भागीदार देशों के रूप में और जापान, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम और रूस फोकस देशों के रूप में भाग ले रहे हैं।                    विश्‍वभर से इस आयोजन में भाग ले रहे उत्पादकों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, उपकरण निर्माताओं, लॉजिस्टिक्स कंपनियों, कोल्ड चेन कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, स्टार्ट-अप और नवप्रवर्तकों, तथा खाद्य खुदरा विक्रेताओं को वर्ल्ड फ़ूड इंडिया  अपने आप को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान कर रहा है।
               आकाशवाणी समाचार से बातचीत में नोएडा से भाग ले रहीं एक प्रदर्शक हेमा ने बताया कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया उन्हें अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। उन्‍होंने बताया कि वह दूसरी बार इस कार्यक्रम में भाग ले रही है। 
           वहीं राजस्थान से भाग ले रहे हैं एक अन्य प्रदर्शक विकास वर्मा ने बताया कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया से उन्हें अपना व्यापार बढ़ाने में बड़ी मदद मिल रही है। 
            चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का कल अंतिम दिन है।