अप्रैल 29, 2026 8:35 अपराह्न

printer

भारत ने 2014 के बाद डॉप्लर मौसम रडार नेटवर्क का व्यापक विस्तार किया

भारत ने 2014 के बाद से अपने डॉप्लर मौसम रडार नेटवर्क का व्‍यापक विस्तार किया है। परिचालन इकाइयों की संख्या 14 से बढ़कर 50 हो गई है, जो 250 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। यह बात विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली के मौसम भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मीडिया से बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की मौसम विज्ञान सेवाओं में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा इस क्षेत्र को दी गई उच्च प्राथमिकता के कारण यह परिवर्तन संभव हुआ है, जिससे पूर्वानुमानों में अधिक सटीकता, सुलभता और जनता का विश्वास बढ़ा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि यह प्रणाली आज अत्यधिक विश्वसनीय और सटीक पूर्वानुमान प्रदान करती है, जिनका उपयोग किसानों, गृहिणियों, पायलटों और इवेंट प्लानर्स सहित उपयोगकर्ताओं के एक व्यापक वर्ग द्वारा किया जाता है। पूर्वानुमान में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए, उन्होंने नाउकास्ट सेवाओं की शुरुआत पर प्रकाश डाला, जो अत्यधिक स्थानीयकृत और सटीक पूर्वानुमान प्रदान करती हैं।