नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत ऊर्जा भंडारण के युग में दुनिया का नेतृत्व करेगा। नई दिल्ली में एक ऊर्जा सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश की स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की यात्रा सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि सोडियम-आयन बैटरी जैसी नई तकनीक बाजार में काफ़ी लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि देश का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 248 गीगावाट और 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन करना है।
Site Admin | सितम्बर 22, 2025 5:28 अपराह्न
भारत का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 248 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन करना है: केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी