सितम्बर 18, 2025 5:11 अपराह्न

printer

भारत अपने नागरिकों को अवैध और नकली व्यापार से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारत अपने नागरिकों को अवैध और नकली व्यापार से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में तस्करी और नकली व्यापार के खिलाफ फिक्‍की के आंदोलन के 11वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हाल ही में किए गए वस्‍तु और सेवाकर- जीएसटी सुधारों से सभी लोगों को काफी राहत मिली है।