अक्टूबर 2, 2025 8:12 अपराह्न

printer

भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। वे आज शाम दिल्ली के लाल किला स्थित माधवदास पार्क में दशहरा समारोह में शामिल हुई। उन्‍होंने भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि जब आतंकवाद मानवता पर आक्रमण करता है, तो उसका सफाया करना आवश्यक है।