भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा है कि महिला टीम आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बंगलूरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में तैयारियों पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
भारतीय टीम 26 से 30 मई के बीच पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच खेलेगी। यह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले आगामी एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है।