सितम्बर 27, 2025 10:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी 28 सितम्बर को 126वीं आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साझा करेंगे विचार

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 126वीं कड़ी होगी।
 
 
यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन  के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।