प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसाद योजना के अंतर्गत माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसी के साथ त्रिपुरा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
अरुणाचल प्रदेश पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना की और मंदिर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी मंदिर के समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाती है। इस अवसर पर जमातिया होदा समुदाय के कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।