प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि व्यापारियों ने सुगंधित चाय, स्वादिष्ट अचार, हल्दी, बेकरी उत्पाद और हस्तशिल्प सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने जीएसटी सुधारों और जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि इन पहलों से मत्स्य पालन, कृषि और अन्य स्थानीय उद्यमों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कैसे लाभ होगा।