मई 23, 2026 7:30 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। श्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला प्रधानमंत्री मोदी की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।