मई 23, 2026 6:49 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए पहली महिला पर्वतारोहण टीम को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए आईटीबीपी की पहली महिला पर्वतारोहण टीम को बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि कठिन भूभाग और प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों का सामना करते हुए इस शानदार जीत को हासिल करके टीम ने आईटीबीपी के ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के सिद्धांत को सार्थक कर दिखाया है।