सितम्बर 22, 2025 2:15 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी में कर की दर कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी में कर की दर कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। इससे प्रत्‍येक परिवार को पैसे बचाने में मदद मिलेगी। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में वैष्णव ने लोगों से अपने दैनिक जीवन में स्‍वदेश निर्मित उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि दुकानदार और ग्राहक, दोनों ही इस फैसले से खुश हैं।