सितम्बर 22, 2025 1:41 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि महाराजा अग्रसेन का सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।