प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर आज कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी का विषय है मोदी द्वारा शुरू की गई 75 सरकारी योजनाएँ। राज्यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज श्री मोदी की सफलता का जश्न मनाने का दिन है। आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने कोलकाता स्थित राजभवन में “नव युग @2025” कार्यक्रम की भी घोषणा की। इस पहल के तहत कला एवं संस्कृति, उद्योग, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल राहत कोष से 30 कैंसर रोगियों को भी सहायता राशि दी जाएगी।
Site Admin | सितम्बर 17, 2025 9:11 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर आज कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया