सितम्बर 22, 2025 2:24 अपराह्न

printer

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की सराहना की

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि नए जीएसटी सुधारों के लागू होने के बाद लोगों में खुशी और उत्सव की लहर है। उन्होंने यह भी बताया कि इन सुधारों से सकल घरेलू उत्पाद में 0.8% की वृद्धि हो सकती है। हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि उपभोग की वस्तुओं पर जीएसटी की कम दरों से निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को लाभ होगा।