पद्म विभूषण से सम्मानित, गायक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रतिष्ठित हस्ती- पंडित छन्नूलाल मिश्रा का आज सवेरे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित छन्नूलाल मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।