नीति आयोग ने आज सिंगापुर के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के प्रभाग के साथ एक बैठक की। इसका नेतृत्व सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के केंद्रीय परिवर्तन और रणनीति निदेशालय के महानिदेशक हैरिस रुस्दी चाई ने किया। आयोग ने बताया कि इस वार्ता की अध्यक्षता कार्यक्रम निदेशक मेजर जनरल के. नारायणन ने की। नीति आयोग ने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से भारत-सिंगापुर सहयोग को मजबूत करने और संस्थागत संबंधों को बढ़ाने पर हुई।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 10:22 अपराह्न
नीति आयोग ने सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की, सुरक्षा व रणनीतिक मुद्दों पर बैठक